पुरानी रंजिश में हत्या, दो आरोपी धराए

By Edited By: Publish:Thu, 24 Apr 2014 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 24 Apr 2014 07:21 PM (IST)
पुरानी रंजिश में हत्या, दो आरोपी धराए

राजगांगपुर: राजगांगपुर थाना अंचल के करलाकानी गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। इस हत्याकांड में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीसरा आरोपी फरार है।

राजगांगपुर थाना अंचल के करलाकानी गांव में कुछ महीनों पूर्व छेड़खानी से तंग आकर एक किशोरी ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था। इसे लेकर गांव में बैठक हुई थी। जिसमें आरोपी को किसी ने भी जमानत पर न छुड़ाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन गांव के विश्राम नाग ने आरोपी को जमानत पर लाने को लेकर उसके खिलाफ गांव के कुछ लोगों में आक्रोश था। जिसमें बुधवार-गुरुवार की रात गांव के दिलीप बाग, उत्तम बाग तथा रामजी बाग ने विश्राम की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। मृतक की भाभी ने इसकी शिकायत थाना में करने से पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी दिलीप तथा उत्तम बाग को हिरासत में लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

chat bot
आपका साथी