ब्रिंग योर ओन फिल्म फेस्टिवल उद्घाटित

By Edited By: Publish:Wed, 22 Feb 2012 03:48 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2012 03:49 PM (IST)
ब्रिंग योर ओन फिल्म फेस्टिवल उद्घाटित

पुरी : चक्रतीर्थ रोड स्थित होटल पिंक हाउस परिसर में मंगलवार शाम उद्घाटित हुई है ब्रिंग योर ओन फिल्म फेस्टिवल। 25 फरवरी को यह चलचित्र उत्सव सम्पन्न होगा। सत्य विवेक, अणमित्र सेन, सईद किदवई, महारत्न बनर्जी और लोकलीस तोड़ी प्रमुख उत्सव का उद्घाटन किए हैं। सुशान्त मिश्र द्वारा संचालित इस चलचित्र उत्सव के प्रारंभ दिवस में हिन्दी चलचित्र दुविधा प्रदर्शित हुआ था। बाद में सौमेन बोष द्वारा निर्देशित अंग्रेजी चलचित्र सेन मेल प्रदर्शित हुआ था। इस चलचित्र का समय 28 मिनट था। अन्यतम तुर्कीय चलचित्र क्रसिंग दभिज प्रदर्शित किया गया। नई दिल्ली के संगीतकार हरप्रीत सिंह गिटार वादन किए थे। आने वाले 25 तारीख तक हर दिन अपराह्नं 4:30 बजे से 6:30 बजे तक विभिन्न देशों के निदेशकों द्वारा निर्मित विभिन्न भाषाओं के चलचित्र प्रदर्शित किया जाएगा। इस चलचित्र उत्सव में प्रदर्शित होने वाले दिगविजय मल्ला द्वारा निर्मित चलचित्र बिकी। अनिर्वाण दत्त द्वारा निर्देशित चलचित्र वेस्टेड, अमिताभ पात्र के निर्देशित नो रोड अहेड आदि चलचित्र शामिल है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी