70 प्रतिशत बढ़ाया गया पालिया सेवायत पुरस्कार

By Edited By: Publish:Wed, 20 Mar 2013 01:24 AM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2013 01:26 AM (IST)
70 प्रतिशत बढ़ाया गया पालिया सेवायत पुरस्कार

पुरी [जागरण संवाददाता]। श्रीमंदिर में श्रीजीओं के सेवा पूजा में नियोजित सेवायतों का पुरस्कार राशि को 70 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। पूजा पण्डा, सिंहारी, प्रतिहारी, मुदुली आदि विभिन्न वर्ग के 120 पालिया सेवायतों को यह बढ़ा हुआ पुरस्कार मिलेगा। श्रीजीओं की नीति सुचारू रूप से संपादन करने से सेवायतों को संचालन कमेटी बैठक में धन्यवाद के साथ इस पुरस्कार राशि को बढ़ाया गया है।

इसके अलावा सेवायतों के हित के लिए बैठक में महत्व देते हुए उनके पेंशन, चिकित्सा सहायता और उनके लिए बीमा जुटाने को बैठक में आरडीसी तथा मुख्य प्रशासक डा.अरविन्द कुमार पाढ़ी ने आश्वासन दिया है। श्रीमंदिर सेवायतों के बीच इससे खुशी की लहर दौड़ गई है। ऐसी व्यवस्था से सेवायतों ने अधिक निष्ठा के साथ महाप्रभु का सेवा कार्य कर सकते हैं, यह बात कही है संचालन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य तलुच्छ नीलकण्ठ महापात्र ने।

अब सेवायत परिवारों के सामाजिक व आर्थिक सर्वे हो रहा है। सर्वे के बाद मिलने वाले तथ्य के आधार पर विभिन्न हितकर कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। गजपति महाराजा दिव्य सिंहदेव की अध्यक्षता में श्रीमंदिर संचालन कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई है।

इस बैठक में कई प्रस्ताव रखे गए और निर्णय लिए गए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासक डा. अरविन्द कुमार पाढ़ी, जिलाधीश नव कुमार नायक, एसपी अनूप कुमार साहू, देवोत्तर कमिश्नर कानून के सचिव, संचालन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य तलुच्छ नीलकण्ठ महापात्र, सचिदानंद दास जी महाराज, रामनारायण प्रतिहारी, वकील पूर्णचन्द्र महापात्र आदि उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी