15 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

संसू झारसुगुड़ा बड़माल पुलिस ने छापामारी कर 15 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:20 AM (IST)
15 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
15 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

संसू, झारसुगुड़ा : बड़माल पुलिस ने छापामारी कर 15 किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों में कंधमाल जिले के गोछापार थाना लुईसिग गांव के गोरव कहार व सुधांत साहू शामिल है। दोनों एक स्कूटी से जा रहे थे।

पुलिस को सूत्रों से इसकी सूचना मिली थी। पुलिस ने घेरा बंदी कर के दोनों को पकडा। और उनके पास से 15 किलो गांजा भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक दोनों को आज कोर्ट चालान कर दिया गया है। पुलिस गांजा व स्कूटी को जब्त कर लिया है। बड़माल पुलिस ने एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी