रोहित चावड़ा ने थामा भाजपा का दामन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ना ही अपने आप मे बहुत बड़ी बात है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 11:09 PM (IST)
रोहित चावड़ा ने थामा भाजपा का दामन
रोहित चावड़ा ने थामा भाजपा का दामन

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ना ही अपने आप मे बहुत बड़ी बात है। वे हमेशा दीनहीन, गरीब-दुखी, महिलाओं, युवाओं सहित सभी के लिए चिंतित रहते हैं इनका कैसा विकास हो, इसके लिए अनेक योजना लागू की है। मुझे गर्व है कि मैं भाजपा से जुड़ी हूं। ये बाते रविवार को स्थानीय एक होटल में शहर के कर्मठ युवा रोहित चावड़ा के भाजपा में शामिल होने के अवसर पर मुख्य अतिथि दिव्याबेन जडेजा ने कही। गुजरात के कच्छ जिला की भाजपा युवा मोर्चा की अध्यक्ष जडेजा ने कहा कि मोदी ने गुजरात को स्वर्ग बना दिया है। झारसुगुड़ा की हालत देखकर मुझे दुख हुआ। यहां जितना विकास होना चाहिए, नही हो पाया है। इसीलिए शहरवासियों से आह्वान करती हूं कि भाजपा से जुड़े रोहित भाई को सहयोग करें ताकि हम झारसुगुड़ा का सर्वांगीण विकास कर सकें। ब्रजराजनगर की पूर्व विधायक राधारानी पंडा ने कहा कि आज राजनीति मे साफ व स्वछ लोगो की जरूरत है। रोहित भाई जैसे पढ़े-लिखे लोगों के भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पेशे से सीईओ रोहित चावड़ा ने कहा कि राजनीति में आने का मुख्य उदेश्य लोगो की सेवा करना है। मुझे पद की कोई लालसा नही है। भगवान का दिया मेरे पास सब कुछ है। मैं गत 35 वर्षो से मुंबई मे एक प्रतिष्ठित कंपनी में सीईओ हूं। मगर मैने कभी झारसुगुड़ा को नही छोड़ा और जो संभव बना लोगों की सेवा की। आगे भी करूंगा। इस अवसर पर गुजरात के गांधीधाम की भाजयुमो अध्यक्ष मयूरी बेन ठक्कर, हास्य कवि रसिक महराज, कर्नल ईश्वर सिंह यादव, नगर भाजयुमो के अध्यक्ष बलविंदर सिंह प्रमुख सहित हरीश पटेल, भूपेश गंधा, ने रोहित चावड़ा को भाजपा दुपट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया।

chat bot
आपका साथी