अमन बने युकां के ब्रजराजनगर विस अध्यक्ष

क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती एवं आगामी चुनाव में अपेक्षित नतीजों को लेकर यु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 05:23 PM (IST)
अमन बने युकां के ब्रजराजनगर विस अध्यक्ष
अमन बने युकां के ब्रजराजनगर विस अध्यक्ष

संसू, ब्रजराजनगर : क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती एवं आगामी चुनाव में अपेक्षित नतीजों को लेकर युवाओं को जोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में ओडिशा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकनाथ महारथी ने अमन घोष को ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। युवा कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी सचिव पूर्णचंद्र पाढ़ी के अनुमोदन के उपरांत तत्काल प्रभाव से यह नियुक्ति दी गई है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार पंडा ने अमन घोष की नियुक्ति से इलाके के युवाओं में नई उर्जा का संचार होने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी