झारसुगुड़ा से मुंबई और बेंगलुरू विमान सेवा 12 से, बुकिंग शुरू

संसू झारसूगुड़ा झारसुगुड़ा से मुंबई व बेंगलुरू के लिए 12 जनवरी से विमान सेवा शुरू हो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 06:00 AM (IST)
झारसुगुड़ा से मुंबई और बेंगलुरू  विमान सेवा 12 से, बुकिंग शुरू
झारसुगुड़ा से मुंबई और बेंगलुरू विमान सेवा 12 से, बुकिंग शुरू

संसू, झारसूगुड़ा : झारसुगुड़ा से मुंबई व बेंगलुरू के लिए 12 जनवरी से विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए स्पाइसजेट की ओर से सभी तैयारी शुरू कर दी है। स्पाइसजेट ने इसके लिए टाइम स्लॉट भी ले लिया है। व्यवसायिक विमान चलाचल मंत्रालय की निर्देशिका उषा पाढ़ी ने बहूप्रतीक्षित विमान सेवा के शुरू किए जाने को लेकर पश्चिम ओडिशावासियों व स्पाइसजेट को ट्विट कर शुभकामना दी है। उन्होंने ने कहा है कि दोनों शहरों के लिए झारसुगुड़ा से सीधी विमान सेवा शुरू होने से इस अंचल के विकास होने के साथ व्यवसायिक अभिवृद्धि भी होगी। 12 जनवरी से आरंभ होने वाली मुम्बई व बेंगलुरू विमान सेवा के लिए स्पाइसजेट ने अपनी बुकिग भी शुरू कर दी है। झारसुगुड़ा से बेंगलुरू के लिए विमान का किराया 4320 रुपये व बेंगलुरू से झारसुगुड़ा का किराया 4470 रुपए, झारसुगुड़ा से मुम्बई का किराया 4139 व मुम्बई से झारसुगुड़ा का किराया 4247 रखा गया है। उक्त जानकारी स्पाइसजेट कि वेब साइट से उपलब्ध कराई गई है।

झारसुगुड़ा विमानताल से दिसंबर में उड़े सबसे अधिक यात्री

संसू, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा स्थित वीर सुरेंद्र साय विमानतल से यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना काल में लाकडाउन के कारण कुछ माह विमान सेवा बंद थी। हालांकि मई से सेवा फिर से आरंभ हुई थी। इसके बाद से प्रतिमाह यात्री संख्या में वृद्धि होने के साथ ही दिसंबर में सर्वाधिक यात्रियों ने झारसुगुड़ा विमानतल से यात्रा की। विमानतल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर में सर्वाधिक 23 हजार 772 यात्रियों ने यात्रा की है। मई में कुल 1069, जून माह में 8541, जुलाई माह में 10969, अगस्त माह में 138589, सितंबर माह में 14408, अक्तूबर माह में 17891, नवम्बर माह में 20982 यात्री विमान तल से उड़ान भरा। विमान की सीट संख्या को देखते हुए यात्रियों की अभिवृद्धि दर सर्वाधिक 82.99 फीसद दिसंबर में रहा है। विदित हो कि झारसुगुड़ा से दिल्ली, कोलकोत्ता, हैदराबाद, भुवनेश्वर व रायपुर के बीच विमान सेवा चल रही है। वही 12 जनवरी से मुंबई व बेंगलुरू के बीच विमान सेवा शुरू हो जाने से यहां से यात्री संख्या में और ज्यादा वृद्धि होगी।

chat bot
आपका साथी