सीनियर सिटीजन कल्याण मंडप के लिए भूमिपूजन

नगरपालिका के वार्ड नंबर-16 व 17 स्थित भागवत मंदिर के पास सीनियर सिटीजन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Jul 2018 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 27 Jul 2018 09:16 PM (IST)
सीनियर सिटीजन कल्याण मंडप के लिए भूमिपूजन
सीनियर सिटीजन कल्याण मंडप के लिए भूमिपूजन

संसू, झारसुगुड़ा : नगरपालिका के वार्ड नंबर-16 व 17 स्थित भागवत मंदिर के पास सीनियर सिटीजन कल्याण मंडप निर्माण के लिए गुरुवार को पश्चिम ओडिशा विकास परिषद (डब्ल्यूओडीसी) के अध्यक्ष किशोर महांती ने भूमिपूजन किया। कल्याण मंडप के लिए डब्लयूओडीसी फंड से पांच लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। इस मौके पर नगरपाल हरीश गणात्रा, पार्षद जगन्नाथ मुंडा, संजय पंडा, रेणुका पांडे, चुन्नीलाल तिवारी, शहीद बेग, पूर्व पार्षद सुखदेव बाग, सांसद प्रतिनिधि मनोरंजन महापात्र सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी