सड़क हादसे में चार गाय की मौत, एक गंभीर

शहर के उपखंड दुर्लगा में मंगलवार की सुबह एसएच-10 पर तेज रफ्तार भारी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Jul 2018 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 31 Jul 2018 09:17 PM (IST)
सड़क हादसे में चार गाय की मौत, एक गंभीर
सड़क हादसे में चार गाय की मौत, एक गंभीर

संसू, झारसुगुड़ा : शहर के उपखंड दुर्लगा में मंगलवार की सुबह एसएच-10 पर तेज रफ्तार भारी वाहन ने सड़क पर बैठी चार गाय को कुचल दिया, जिससे सभी गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य एक गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। ग्रामीणों ने देखा सड़क पर गाय मरी पड़ी थी तब घटना की जानकारी हुई। दुर्लगा चौक व तालपटिया बाइपास पर बढ़ती दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए यहां होमगार्ड की तैनाती की गई है। मगर मंगलवार की सुबह हुई इस दुर्घटना की जानकारी होमगार्ड को नहीं थी।

chat bot
आपका साथी