राज्य विद्युत श्रमिक कर्मचारी संघ की बैठक

ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा के बूढ़ीपदर स्थित ग्रीड परिसर में सोमवार को ओडिशा राज्य विद्युत श्रमिक कर्मचा

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 01:03 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 01:03 AM (IST)
राज्य विद्युत श्रमिक कर्मचारी संघ की बैठक

ब्रजराजनगर : झारसुगुड़ा के बूढ़ीपदर स्थित ग्रीड परिसर में सोमवार को ओडिशा राज्य विद्युत श्रमिक कर्मचारी संघ के साधारण परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संघ के महासचिव अक्षय कुमार त्रिपाठी तथा केंद्रीय सचिव निरंजन त्रिपाठी सहित अन्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र कुमार पटनायक को संघ के झारसुगुड़ा मंडल का सचिव तथा अनंत कुमार जेना को सह-सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। आगामी 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक ढेंकानाल में आयोजित होनेवाले संघ के महाधिवेशन में शामिल किए जाने वाले प्रस्तावों पर बैठक में शामिल सदस्यों द्वारा अपना अपना पक्ष रखते हुए विस्तार से चर्चा किए जाने की जानकारी केंद्रीय सचिव निरंजन त्रिपाठी ने दी।

chat bot
आपका साथी