'हाए रे बाया छाड़ ई माया' का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : जिले के लखनपुर ब्लाक के कुसरालोई पंचायत के अढ़ापाड़ा गांव के दुर्गा म

By Edited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 06:47 PM (IST)
'हाए रे बाया छाड़ ई माया' का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :

जिले के लखनपुर ब्लाक के कुसरालोई पंचायत के अढ़ापाड़ा गांव के दुर्गा मंडप परिसर में ओडिया सीडी फिल्म 'हाय रे बाया छाड़ ई माया' का लोकार्पण के साथ ही फिल्म के प्रीमियर शो का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में ओयूजे अर्थात ओडिशा पत्रकार संघ के झारसुगुड़ा जिला अध्यक्ष निलेंद्र कुमार गजेंद्र, मिरर थियेटर बेलपहाड़ के प्रमुख सुभाष प्रधान, फिल्म के लेखक आलोक त्रिपाठी, निर्देशक संतोष प्रधान, अढ़ापाड़ा के भगवती नाटक संस्था के अध्यक्ष विनोद राउत, समाज सेवी शशिभूषण पात्र, बनवासी गौड़, दामोदर बढ़ेई, सुरेंद्र बारिक तथा ज्ञान पटनायक आदि ने बतौर अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज की। संतोष साहु ने कार्यक्रम का संचालन किया। मां दुर्गा की पूजा अर्चना के उपरांत सीडी का अतिथियों द्वारा उन्मोचन करने के उपरांत फिल्म का प्रथम प्रीमियर शो संपन्न हुआ। फिल्म के बढ़ते औद्योगीकरण् के चलते भयावह हो रही विस्थापितों की समस्या का सजीव चित्रण करते हुए दिखा गया है कि उद्योगपति किस प्रकार स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रलोभन देकर इलाकेवासियों की जमीन हड़प कर उनका शोषण करते हैं। फिल्म लेखक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि यह फिल्म व्यवसायिक नहीं है बल्कि इस फिल्म में शोषण के शिकार विस्थापितों के दर्द के प्रति जन साधारण को सचेतन करने का प्रयास किया गया है।

chat bot
आपका साथी