भाजपाइयों ने अतिरिक्त जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

By Edited By: Publish:Tue, 22 Jul 2014 07:37 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jul 2014 07:37 PM (IST)
भाजपाइयों ने अतिरिक्त जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा गजा मरुड़ी की परिस्थिति के प्रतिकार के लिए जिला भाजपा कृषक मोर्चा की ओर से झारसुगुड़ा के अतिरिक्त जिलाधीश ब्रजगोपाल आचार्य को एक मांत्र सौंपा है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि जिला के पांच ब्लाक के 78 पंचायतों में कम वर्षो होने गजा मरुड़ी की स्थिति बन गई है। सतकड़ा 30 प्रतिशत जमीन पर कृषि कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। गत वर्ष फेलिन के चलते किसानों को काफी क्षतिग्रस्त हुआ। वही चलित वर्ष भी कम वर्षा से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस प्रकार की स्थिति की संपूर्ण जानकारी होने के बाद भी सरकार व प्रशासन कृषि व किसान के स्वार्थ की रक्षा के लिए कुछ भी पदक्षेप नहीं उठा रही है। बारंबार फसल की हानि से किसान कर्ज के बोझ से दब गए हैं। कृषक मोर्चा की ओर से कहा गया कि अगर प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी दिनों में किसानों द्वारा आत्महत्या की घटना बढ़ सकती है कि आशंका व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी