मुख्यमंत्री ने नेताजी को अर्पित किया श्रद्धासुमन

जागरण संवाददाता, कटक : देश के महान सपूत व स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120व

By Edited By: Publish:Tue, 24 Jan 2017 02:46 AM (IST) Updated:Tue, 24 Jan 2017 02:46 AM (IST)
मुख्यमंत्री ने नेताजी को अर्पित किया श्रद्धासुमन
मुख्यमंत्री ने नेताजी को अर्पित किया श्रद्धासुमन

जागरण संवाददाता, कटक :

देश के महान सपूत व स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120वीं जयंती सोमवार को उनके कटक ओड़िआ बाजार स्थित जन्मस्थान पर धूमधाम से मनाई गई। यह स्थान अब नेताजी म्यूजियम के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नेताजी म्यूजियम परिसर पहुंचे और उन्होंने तिरंगा फहराने के पश्चात नेताजी को सलामी दी और श्रद्धासुमन अíपत किया। मुख्यमंत्री ने नेताजी के आध्यात्मिक गुरु भक्ति सिद्धांत सरस्वती की फोटो एवं कुछ अन्य चीजों को लेकर नए सिरे से बने 10 नंबर गैलरी का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेताजी का देश के एक महान नेता थे। उनके त्याग व महान कार्यो को हमें याद रखना चाहिए। इस मौके पर राज्य संस्कृति मंत्री अशोक पंडा, बारबटी कटक विधायक देवाशीष सामंतराय, विधायक प्रभात विश्वाल समेत कई लोग उपस्थित थे।

इससे पहले सुबह छह बजे से ही नेताजी म्यूजियम परिसर में रामधुन बजने लगी थी। एक अनोखे माहौल के बीच आज उनकी जयंती पर ब्लड डोनर्स काउंसिल की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। संगठन के मुताबिक नेताजी के प्रसिद्ध नारे 'तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा' को याद करते हुए देश की सेवा में यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर बालू शिल्पकार प्रमोद पटनायक ने बालू से नेताजी की एक प्रतिमूíत बनाकर आजाद हिन्द फौज के जनक को अपनी श्रद्धांजलि दी।

ओड़िशा ललित कला एकेडमी की तरफ से नेताजी के ¨जदगी व कार्य से जुड़ी कई प्रतिमूíतयों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रा शहर परिक्रमा कर नेताजी म्यूजियम पहुंचे। कई बच्चों को नेताजी के वेश में देखा गया। दिन भर म्यूजियम परिसर में लोगों का तांता लगा रहा। शाम के समय आइएनए ओरियर्स ऑफ ओडिशा शीर्षक से 24 मिनट की एक प्रमाणिक फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

chat bot
आपका साथी