कुख्यात शकील सहयोगी के साथ गिरफ्तार

शकील को दबोचने के लिए बिहार, झारखंड आदि राज्यों में जाकर छानबीन की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 10:22 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jun 2017 09:16 AM (IST)
कुख्यात शकील सहयोगी के साथ गिरफ्तार
कुख्यात शकील सहयोगी के साथ गिरफ्तार

कटक, जागरण संवादाता। शहर में एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर आतंक फैलाने वाले कुख्यात अपराधी मो. शकील को कमिश्नरेट पुलिस ने दबोच लिया है। उसका प्रमुख सहयोगी वसीम उर्फ वसीम अकरम को भी पुलिस ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

इनके पास से एक बंदूक एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। कटक डीसीपी संजीव अरोरा के मुताबिक पिछले दो महीने से शकील को पकडऩे के लिए कमिश्नरेट पुलिस प्रयास कर रही थी। शकील को दबोचने के लिए बिहार, झारखंड आदि राज्यों में जाकर छानबीन की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। उसका फोन ट्रैप करने के बाद आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिला में छिपे होने की बात पता चली।

यह जानकारी मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम आंध्र प्रदेश को रवाना हुई और स्थानीय पुलिस की मदद से शकील एवं उसके साथी वसीम अकरम तथा अन्य एक अपराधी शेख सोना को दबोच लिया गया। शेख सोना मर्कत नगर थाना इलाके में हुई एक आपराधिक घटना में शामिल था, जिसकी पुलिस को तलाश थी। वह भी गुंटूर में इन दोनों के साथ पाया गया।

मो. शकील एवं वसीम दो महीने पहले कटक के केशरपुर इलाके में हुए बमकांड, कैंटनमेंट रो ऑल इंडिया रेडियो के पास हुई फार्यंरग घटना में शामिल थे। इनके नाम पर कटक शहर के विभिन्न थानों में 22 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक शकील शहर व आसपास वारदात को अंजाम देकर पड़ोसी राज्यों में जाकर छिप जाता था ताकि वह पुलिस के हत्थे न चढ़े। 

chat bot
आपका साथी