महोत्सव में बही नृत्य व संगीत की सरिता

जागरण संवाददाता, कटक : राजाबागीचा स्कूल मैदान में बुधवार को आठवें कटक नृत्य महोत्सव की शुरूआत हुई। ज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Apr 2017 01:19 PM (IST) Updated:Thu, 13 Apr 2017 02:30 PM (IST)
महोत्सव में बही नृत्य व संगीत की सरिता
महोत्सव में बही नृत्य व संगीत की सरिता

जागरण संवाददाता, कटक : राजाबागीचा स्कूल मैदान में बुधवार को आठवें कटक नृत्य महोत्सव की शुरूआत हुई। जिसका उद्घाटन दमकल विभाग के डीजी विनय कुमार बेहेरा ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता निर्माण श्रमिक बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष ¨सह तथा सम्मानित अतिथि जिलाधीश निर्मल चंद्र मिश्र, मेयर मीनाक्षी बेहेरा, इम्फा के उपाध्यक्ष अशोक बेहेरा, अभिनेत्री सुनीता राय, उद्योग पति सुनील मुरारका व सीएमसी स्वास्थ्य कमेटी के अध्यक्ष रंजन कुमार विश्वाल थे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले लोगों को सातसाही कटक नृत्योत्सव कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। सभा के उपरान्त रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। पहली शाम को ओडिशी, संबलपुरी दशावतार नृत्य की धूम देखने को मिली। सुर मंदिर के कलाकार ओडिशी नृत्य जबकि जागृति नृत्य कलामंदिर के कलाकारों ने संबलपुरी नृत्य पेश किया। इनर लू एंड ब्राइट इंटर टैंलेंट की तरफ से दशावतार नृत्य पेश किया गया। शिल्पी कला निकेतन के कलाकारों ने देश भक्ति संगीत पेश किया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। कमेटी के अध्यक्ष रवि नारायण नंद, महासचिव दितेश महापात्र, उपाध्यक्ष डॉ. जयंत पंडा, दुर्गा चरण दास व कविता स्वांई ने कार्यक्रम का संचालन किया।

chat bot
आपका साथी