नक्सली मुठभेड़ में एसओजी के दो जवान शहीद: कालाहांडी पुलिस मुख्यालय ने दी जानकारी

कालाहांडी-कंधमाल जिले की सीमा पर नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 03:06 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 03:06 PM (IST)
नक्सली मुठभेड़ में एसओजी के दो जवान शहीद: कालाहांडी पुलिस मुख्यालय ने दी जानकारी
नक्सली मुठभेड़ में एसओजी के दो जवान शहीद: कालाहांडी पुलिस मुख्यालय ने दी जानकारी

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के कालाहांडी-कंधमाल जिले की सीमा पर बुधवार को नक्सलियों के साथ जवानों की हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर हो गए थे। हालांकि इस मुठभेड़ में स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। यह जानकारी वीरवार को कालाहांडी जिला पुलिस मुख्यालय की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है। 

 शहीद जवान का नाम सुधीर कुमार टुडू (28) एवं देवाशीष सेठी  (27) है। शहीद सुधर का घर मयूरभंज जिले के सनभाडुआ गांव में है जबकि शहीद देवाशीष का घर अनुगुल जिले के राजकिशोर नगर थाना अन्तर्गत अंगतपड़ा में है। 

 गौरतलब है कि कंधमाल एवं कलाहांडी जिले के सीमा पर मौजूद सिरको जंगल में नक्सल गतिविधि चलने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को एसओजी एव डिस्ट्रिक्ट वैल्यूंट्री फोर्स (डीवीएफ) के जवानों ने संयुक्त सर्च आपरेशन शुरु किया। बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे नक्सल के साथ जावनों का आमना-सामना हुआ था। जवान को देख नक्सलियों ने पहले गोली चलाई। इसके जवाब में जवानों गोली चलाई। परिणामस्वरूप करीबन ढेढ़ घंटे तक जंगल में गोलीबारी होती रही। अंत में नक्सली वहां से भाग निकले। पुलिस ने उक्त जंगल से 5 नक्सलियों के शव को जब्त किया। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है। इसी गोलीबारी में दो एसओजी के जवान शहीद हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी