अनैतिक अवस्था में पकड़े गए छह प्रेमी जोड़े, कॉलेज जाने का बनाते थे बहाना

ओडिशा में गेस्‍ट हाउस से छह प्रेमी जोड़ों को अनैतिक अवस्‍था में पकड़ा गया ये लोग घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकलते थे।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 02:10 PM (IST)
अनैतिक अवस्था में पकड़े गए छह प्रेमी जोड़े, कॉलेज जाने का बनाते थे बहाना
अनैतिक अवस्था में पकड़े गए छह प्रेमी जोड़े, कॉलेज जाने का बनाते थे बहाना

भुवनेश्वर, जेएनएन। कॉलेज जाने के लिए घर से निकलते थे लेकिन पढ़ाई करने के नाम पर प्रेम करते थे। इसी तरह के छह प्रेमी जोड़े को अनैतिक अवस्था में जगतसिंहपुर टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने युवतियों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया है जबकि प्रेमी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के मुताबिक शहर के सीपी चौक में मौजूद एक गेस्ट हाउस में शारीरिक व्यापार चल रहा था। इस संदर्भ में सदर थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अचानक उस गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान छह कमरे से छह युवक एवं छह युवती को पुलिस ने अश्लील अवस्था में पकड़ा है।

पुलिस ने मौके से कंडोम भी बरामद किया है। यह सभी प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जिन छह छात्राओं को पकड़ा है उनमें से पांच कॉलेज की छात्रा है जो कि विभिन्न कालेजों में पढ़ाई करती हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर गेस्ट हाउस कर्मचारी के साथ कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

मां-बेटी को बंधक का मामला दुष्कर्म में तब्दील

टांगरपाली थाना अंतर्गत फर्टिलाइजर क्षेत्र की मां बेटी को चालीस दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर रखने का मामला दुष्कर्म में तब्दील हो गया है। उदितनगर थाना अधिकारी सुदर्शन पंड़ा ने बताया कि बासंती कालोनी निवासी अशोक महांती फर्टिलाइजर क्षेत्र की मां-बेटी को चालीस दिनों तक घर में बंधक बना कर रखने के साथ प्रताड़ित करने का मामला अब दुष्कर्म में तब्दील हो गया है।

 भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व एसपी उज्ज्वल ब्रह्मा ने खोला मोर्चा, अनोखे वेश में जताया विरोध

मां-बेटी द्वारा अशोक महांती के खिलाफ दर्ज करायी गई शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज कर किया गया। पुलिस ने बुधवार को अशोक को रिमांड पर लाकर उसकी मेडिकल जांच कराने के बाद वापस उसे जेल भेज दिया है। 

मोबाइल फटने से बालक की हथेली उड़ी, पढ़ें किस वजह से होती है ऐसी घटनायें

chat bot
आपका साथी