श्मशान की जमीन से अतिक्रमण हटाया जाए : भाजपा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : पुरी के स्वर्गद्वार( श्मशान) को लेकर जारी विवाद सुलझने के बजाय उ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST)
श्मशान की जमीन से अतिक्रमण हटाया जाए : भाजपा
श्मशान की जमीन से अतिक्रमण हटाया जाए : भाजपा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : पुरी के स्वर्गद्वार( श्मशान) को लेकर जारी विवाद सुलझने के बजाय उलझता ही जा रहा है। समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्यों की ओर से ज्योंही विगत एक सौ वर्षो रिकॉर्ड की जांच आरंभ की गई तो विरोध के स्वर उभरने लगे। स्वर्गद्वार व्यवसायी संघ ने संभावित कब्जा हटाने की स्थिति को भांपते हुए प्रदर्शन आरंभ कर दिया है। संघ के सदस्यों ने जुलूस निकालकर जिलाधीश कार्यालय तक पहुंचे। संघ की ओर से जिलाधीश को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। वही भाजपा ने स्वर्गद्वार सहित पुरी शहर में सरकारी जमीन हड़पे जाने का मुद्दा उठाते हुए विधायक महेश्वर महांती का घेराव किया। भाजपा का आरोप है कि वर्ष 1985 से 95 तक महेश्वर महांती ने अपने समर्थकों को सरकारी जमीन आवंटित कराई है। सरकारी जमीन हथियाने में मदद करने वाले व्यक्ति विशेष पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर भाजपा ने विधायक पर दवाब बनाना आरंभ कर दिया है।

chat bot
आपका साथी