ओडिशा के पूर्व मंत्री विष्णु दास का निधन

बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता सह तिर्तोल के विधायक विष्णु दास का सोमवार को निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 03:07 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:18 AM (IST)
ओडिशा के पूर्व मंत्री विष्णु दास का निधन
ओडिशा के पूर्व मंत्री विष्णु दास का निधन

जासं, भुवनेश्वर : बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता सह तिर्तोल के विधायक विष्णु दास का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे तथा राजधानी भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दास के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जगतसिंहपुर क्षेत्र के विकास में दास का उल्लेखनीय अवदान है। दलित एवं उपेक्षित समाज के लोगों के हित के लिए वह पूरा जीवन लड़ाई लड़ते रहे और अपने जीवन को उत्सर्ग कर दिया। बीजद के संगठन को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। जगतसिंहपुर जिले के बीजद अध्यक्ष सह विधायक प्रशांत मुदुली ने भी गहरा शोक प्रकट किया है।

उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर 1954 को जगतसिंहपुर जिले में जन्मे विष्णु दास छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ गए। वह एसवीएम कॉलेज के छात्र संसद में तीन बार अध्यक्ष रहे। इसके अलावा विष्णु दास जगतसिंहपुर से 5 बार तथा तिर्तोल से एक बार विधायक चुने गए थे। वह कुछ समय के लिए राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री का दायित्व भी निभाया। विगत 22 जून को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद राजधानी भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली।

chat bot
आपका साथी