Odisha Crime: झारसुगुड़ा में महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश कर रहे थे लुटेरे, लोगों ने लगा दी जमकर पिटाई

झारसुगुड़ा में एक महिला से चेन लूटने वाले बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई और वह अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। मामला एसडीजेएम कोर्ट के सामने सोमवार की संध्या के समय का है जब दो लुटेरों को पास खड़े लोगों ने धर दबोचा।

By Rajesh SahuEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2023 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2023 11:34 PM (IST)
Odisha Crime: झारसुगुड़ा में महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश कर रहे थे लुटेरे, लोगों ने लगा दी जमकर पिटाई
झारसुगुड़ा में महिला से सोने की चेन लूटने की कोशिश कर रहे थे लुटेरे

झारसुगुड़ा, संवाद सूत्र। झारसुगुड़ा में एक महिला से चेन लूटने वाले बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई और वह अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। मामला एसडीजेएम कोर्ट के सामने सोमवार की संध्या के समय का है, जब एक महिला से सोने की चेन लूट कर भागने की कोशिश कर रहे दो लुटेरों को पास खड़े लोगों ने धर दबोचा।

कथित तौर पर पहले आरोपियों की जमकर ठुकाई कर दी। पकड़े गए लुटेरों में बेलपहाड थाना अंचल के रहने वाले गौरव सिंग व मुन्ना प्रसाद शामिल हैं।

लोगों ने लगाई जमकर पिटाई 

दोनों लुटेरे एक ब्लु रंग की नंबर विहिन पल्सर बाइक में जाते समय यहां से गुजर रही एक महिला के गले से सोने की चैन लूट कर फरार होने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच महिला ने शोर मचा दिया, जिसे सुन कर यहां खड़े लोगों ने लुटेरों का पीछा किया।

इस दौरान जिलाधीश कार्यालय के पास स्थित हंम्पस के पास सामने से आ रही पुलिस गाड़ी को देख बदमाश हड़बड़ा कर रुक गए। उसी समय पीछा कर रहे लोग भी वहां पहुंच गए और दोनों की ठुकाई कर दी।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने किसी तरह दोनों लुटेरों को लोगों के चंगुल से बचा कर एसपी ऑफिस के अंदर ले गये। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दायर कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मंगलवार को कोर्ट चालान किया गया।

chat bot
आपका साथी