ओडिशा के लोकायुक्त सदस्य बने डीजीपी डॉ. आरपी शर्मा

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा को लोकायुक्त सदस्य नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 06:34 AM (IST)
ओडिशा के लोकायुक्त सदस्य बने डीजीपी डॉ. आरपी शर्मा
ओडिशा के लोकायुक्त सदस्य बने डीजीपी डॉ. आरपी शर्मा

जासं, भुवनेश्वर : राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा को लोकायुक्त सदस्य नियुक्त किया गया है। ऐसे में उनके स्थान पर अब प्रदेश का नया डीजीपी कौन होगा, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले ही चयन कमेटी ने डॉ. शर्मा के नाम इस पद के लिए राज्यपाल के पास भेजा था। मंगलवार को राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने डॉ. शर्मा के नाम को अनुमोदित कर दिया है। वर्तमान समय में डीजीपी इंचार्ज का दायित्व सुनील राय को दिया गया है।

chat bot
आपका साथी