ओडिशा में चल रहा है जंगलराज : नरसिंह मिश्र

वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह मिश्र ने नवीन पटनायक सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है कि राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:17 AM (IST)
ओडिशा में चल रहा है जंगलराज : नरसिंह मिश्र
ओडिशा में चल रहा है जंगलराज : नरसिंह मिश्र

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह मिश्र ने नवीन पटनायक सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है कि राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। विधायक मंत्रियों के घर से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।

विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता मिश्र ने कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। चोर, लुटेरे, गुंडे इस तरह से बेलगाम हो गए हैं कि विधायक- पुलिस अधिकारियों के घरों में चोरियां कर रहे हैं। दिन दहाड़े राजनैतिक विरोधियों को, पत्रकारों को मारा पीटा जाता है। ऐसे में आम नागरिक अपने को सुरक्षित नहीं मान रहा है। बांकी के दोहरे हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए मिश्र ने कहा कि राजनैतिक विरोध को लेकर हत्या कर देना आम बात हो गई है। बांकी के नुआगांव में महिला सरपंच के पति भगवान स्वांई की हत्या कर दी गई। वे एक निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता थे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सरपंच के पति भगवान स्वांई एवं पत्रकार आदित्य कुमार सिंह पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया था। दोनों को इलाज के लिए कटक के श्रीरामचंद्र भंज (एससीबी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया था। गंभीर हालात में घायल सरपंच के पति ने जो आरोप लगाया है वह शासक दल के कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करता है। इस घटना में 15 से 20 लोगों की संलिप्तता होने की बात से साफ हो जाता है कि एक सोची समझी रणनीति के तहत सरपंच के पति और पत्रकार पर हमला किया गया था।

chat bot
आपका साथी