ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 20 नवंबर से

ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 20 नवंबर से शुरू होगा और 31 दिसम्बर तक चलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 07:13 AM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 07:13 AM (IST)
ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 20 नवंबर से
ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 20 नवंबर से

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 20 नवंबर से शुरू होगा और 31 दिसम्बर तक चलेगा। कोविड प्रतिबंध के बीच प्रत्येक दिन साढ़े चार घंटा सत्र चलाया जाएगा। इस दौरान प्रश्न काल होगा या नहीं, इस पर निर्णय नहीं लिया गया है। विधानसभा के सभी कर्मचारी, पत्रकार एवं विधायकों का कोविड टेस्ट के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की सलाह लिए जाने की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने दी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार से ई विधानसभा के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। पहले चरण में विधानसभा के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शीतकालीन सत्र के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है। सत्र के पहले दिन 20 नवंबर को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अतिरिक्त बजट पेश किया जाएगा। 26, 27 एवं 28 नवंबर को अतिरिक्त बजट में खर्च मांग पर चर्चा की जाएगी। 29 नवंबर को सदन में खर्च मंजूर बिल पेश होगा। शीतकालीन सत्र में कुल 40 राय दिवस रखा गया है। शनिवार एवं रविवार को भी विधानसभा सत्र चलाया जाएगा। कोविड प्रतिबंध के बीच विधानसभा का शीत कालीन सत्र होगा। शारीरिक दूरी का अनुपालन कर सत्र में सभी कार्य संपन्न किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी