Odisha: बिन मौसम बरसात से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, कई पेड़ उखड़े; उड़े घरों के छप्पर

ओडिशा में बिन मौसम बरसात से लोग बुरी तरह प्रभावित हो गए बारिश के कारण लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए तो कई पेड़ भी उखड़ गये हैं।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 02:27 PM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 02:27 PM (IST)
Odisha: बिन मौसम बरसात से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, कई पेड़ उखड़े; उड़े घरों के छप्पर
Odisha: बिन मौसम बरसात से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, कई पेड़ उखड़े; उड़े घरों के छप्पर

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा में मंगलवार सुबह के समय हुई बिन मौसम बारिश से बलांगीर एवं कंधमाल जिले में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। खबर के मुताबिक सुबह 5 बजे गरज के साथ यहां बारिश शुरू हुई और सुबह 9 बजे के बाद तो तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने लगी। इससे कई घरों के छप्पर एवं झोपड़े उड़ गए तो जगह जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। 

पेंजीसाही में एक कोचिंग सेंटर के घर का छप्पर उड़ जाने से कुछ बच्चों के घायल होने के भी समाचार मिले हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा तेरागुड़ा, बेंजसाही, मादीकुंदा के साथ विभन्न इलाके में भारी बारिश होने के समाचार मिले हैं। 

आम जनजीवन प्रभावित

उसी तरह से बलांगीर शहर में भी बारिश एवं तेज हवा से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां पर सोमवार रात से ही हवा एवं बारिश का दौर जारी है। ऐसे में कई जगहों पर पेड़ उखड़कर रास्तों पर गिर जाने से आवागमन ठप हो गया है। जिले में कुछ जगहों पर बिजली के खम्भे भी गिरने की सूचना मिली है। ऐसे में बलांगीर शहर में बिजली सेवा भी प्रभावित हुई है। यहां पर भी कई घरों के एजबेस्टस उड़ जाने की सूचना है। 

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बने एक कम दबाव के प्रभाव से यहा बारिश हो रही है। कम दबाव के प्रभाव से ओडिशा के तमाम जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की खबर है। सरकार की तरफ से सुन्दरगड़, झारसुगुडा, सम्बलपुर, बरगड़, देवगड़, बौद्ध, अनुगुल, ढेंकानाल, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केन्द्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खुर्दा, नयागड़ आदि जिलों के जिलाधीश को सतर्क रहने के लिए निर्देश जारी किया गया है। 

येलो अलर्ट जारी 

भुवनेश्वर मौसम विभाग के ड्यूटी आफिसर अजय कुमार नायक ने कहा है कि कटक, जाजपुर, जगतसिंहपुर केन्द्रापड़ा एवं पुरी जिला के लिए येलो चेतावनी जारी की गई है। यह चेतावनी मंगलवार एवं बुधवार दो दिनो के लिए है। इस दौरान इन जिलों में 35 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को मौसम में बदलाव आएगा। बुधवार को नयागड़, खुर्दा, सुन्दरगड़, झारसुगुड़ा, देवगड़ तथा अनुगुल जिला में कुछ एक जगहों पर घना कुहासा छाया रहेगा। बालेश्वर, भद्रक, केन्द्रापड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, गंजाम तथा गजपति जिले में एक दो जगहों पर आसमानी बिजली गिरने की सम्भावना है।

 Rain in Odisha: ओडिशा में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

chat bot
आपका साथी