कुमार पूíणमा से पुरी में श्री पुरुषोत्तम प्रार्थना

पवित्र कुमार पूíणमा से पुरी के श्री जगन्नाथ धाम में श्री पुरुषोत्तम प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 06:17 AM (IST)
कुमार पूíणमा से पुरी में श्री पुरुषोत्तम प्रार्थना
कुमार पूíणमा से पुरी में श्री पुरुषोत्तम प्रार्थना

संसू, भुवनेश्वर: पवित्र कुमार पूíणमा से पुरी के श्री जगन्नाथ धाम में श्री पुरुषोत्तम प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्रीमंदिर की ओर से बताया गया है कि सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक सिंहद्वार के समक्ष यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा। श्री मंदिर अरुण स्तंभ के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत के बाद जगन्नाथाष्टकम और अन्य भजन कार्यक्रम होगा। भक्तों द्वारा मंदिर परिक्रमा, नाम संकीर्तन की भी व्यवस्था होगी। मंदिर के समक्ष भक्तों के लिए भक्तिमय माहौल तैयार करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बताया गया है। इसी तरह प्रत्येक माह संक्रांति के दिन शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक श्री मंदिर के समक्ष प्रवचन, भजन का कार्यक्रम रखा जाएगा। इस कार्यक्रम का नाम श्री पुरषोत्तम प्रार्थना कार्यक्रम रखा गया है।

chat bot
आपका साथी