संकट के इस समय में सीएम पटनायक ने बीजद विधायकों को पढ़ाया मानवीयता का पाठ

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजद विधायकों को मानवीयता का पाठ पढ़ाते हुए संकट काल में लोगों के साथ खड़े रहने की सलाह दी है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 03:11 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 03:11 PM (IST)
संकट के इस समय में सीएम पटनायक ने बीजद विधायकों को पढ़ाया मानवीयता का पाठ
संकट के इस समय में सीएम पटनायक ने बीजद विधायकों को पढ़ाया मानवीयता का पाठ

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। वर्तमान समय पूरी मानव जाति के लिए संकट का समय है, इस संकटका सामना केवल ओडिशा ही नहीं पूरा देश एवं पूरी दुनिया कर रही है, ऐसे में इस संकट के काल में बीजद सुप्रीमो  तथा वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए बीजू जनता दल के विधायकों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने विधायकों को उनके दायित्व की याद दिलाते हुए 11 प्रसंग पर फोकस किया। इन 11 प्रसंग में जेईई एवं नीट परीक्षा भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के मामले में भारत आज पूरी दुनिया में सबसे ऊपरी पायदान पर पहुंच गया है। हमारे देश में दो दिन में एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। ओडिशा भी कोरोना का सख्ती से मुकाबला कर रहा है। हमारे कोविड योद्धाओं के त्याग एवं परिश्रम के कारण तथा लोगों के सहयोग के कारण ओडिशा में आज स्वस्थ होने वाले मरीजों की प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है और मृत्यु दर कम हो रही है।

कोविड योद्धाओं की करें मदद

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बीजद के विधायकों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि इस संकट के समय आप 

 लोग लोगों के साथ रहें। कोविड योद्धाओं की मदद करें। उनके कार्य की सराहना करें। उनके सुख दुख में शामिल 

हों। मृतक कोविड मरीज के शव के अंतिम संस्कार में कितनी असुविधा हो रही है, इसके बारे में लोगों को 

 समझाएं और शव के अंतिम संस्कार में सहयोग करें। 

 खुद सतर्क रहें एवं लोगों को जागरूक करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग जानकर खुश होंगे की आज से गंजाम में 5 कोविड गृह बंद कर दिया गया है।  

गंजाम में परिस्थिति अब सुधर रही है। हालांकि खुर्दा एवं कटक जिले में कोविड संचालन के लिए हमें अधिक  

परिश्रम करना होगा। मेरा अनुरोध है कि खुद सतर्क रहें एवं लोगों को जागरूक करें। कोविड के कारण अन्य  

राज्य में मौजूद 10 लाख भाई बहनों को ओडिशा लाया गया है। इनमें से कोई भी योग्य व्यक्ति खाद्य सुरक्षा से 

 वंचित ना होने पाए, इसके लिए ध्यान दें। उसी तरह से अन्य राज्य से आने वाले भाई बहनें निर्माण श्रमिक के 

 लिए सुविधा से अपने नाम का पंजीकरण कर पाएं, उसमें आप लोग सहयोग करें। 

लोगों के असुविधा के समय खड़े हों

उसी तरह से कम दबाव के प्रभाव से हुई बारिश के कारण राज्य में बाढ़ आ गई है। लोगों के असुविधा के समय 

 खड़े हों। लोगों की समस्या खत्म करने के लिए राज्य सरकार सभी प्रकार की मदद करेगी। वर्तमान केवल पूरे 

 ओडिशा ही नहीं बल्कि पूरे देश में आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। बावजूद इसके लोगों के हित के विधायक 

 कोष में और 1 करोड़ रुपया देने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। इस रुपये से स्वयं सहायक गोष्ठी से 

 मास्क खरीदा जा सकता है। 

जेईई एवं नीट के छात्रों को असुविधा ना हो

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जेईई एवं नीट के छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो, वे आसानी से परीक्षा 

 केन्द्र पहुंच जाएं, इसके लिए परीक्षार्थियों का सहयोग करने के लिए मुख्यमंत्री ने विधायकों से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण में भारत विश्व में सबसे आगे है। कोविड योद्धाओं के परिश्रम के 

 कारण राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है और मरने वाले मरीजों की संख्या कम है। ऐसे में 

 संकट के समय में लोगों के साथ रहने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने विधायकों को सलाह दी   

 है।

chat bot
आपका साथी