कांग्रेस के बंद को लेकर गृह विभाग सतर्क

पेट्रोल-डीजल दर में बढ़ोतरी के प्रतिवाद में अखिल भारतीय कांग्रेस

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 04:24 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 04:24 PM (IST)
कांग्रेस के बंद को लेकर गृह विभाग सतर्क
कांग्रेस के बंद को लेकर गृह विभाग सतर्क

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर :

पेट्रोल-डीजल दर में बढ़ोतरी के प्रतिवाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के भारत बंद के आह्वान को देखते हुए प्रदेश सरकार काफी सतर्क है। इसी क्रम में गृह विभाग ने सचिवालय के सभी कर्मचारियों को समय से पूर्व कार्यालय उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। ओडिशा में भी राज्य कांग्रेस पार्टी ने बंद का पालन करने का निर्णय लिया है। इसे ध्यान में रखते हुए सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के लिए गृह विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। सचिवालय सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं सचिवों को गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव ने पत्र लिखकर यह जानकारी दे दी है। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि 10 सितंबर दिन सोमवार को सुबह 9:30 बजे तक सभी कर्मचारी सचिवालय में प्रवेश कर जाएं। 10:15 बजे सचिवालय के सामने का गेट बंद कर दिया जाएगा। सभी कर्मचारी पीछे वाले गेट से आना-जाना करेंगे। कर्मचारी एवं सामान्य लोगों का पहचानपत्र या अनुमति पत्र की कड़ाई से जांच की जाएगी। बिना कार पास के सचिवालय में किसी भी गाड़ी को जाने नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से स्पष्ट निर्देशनामा जारी किया गया है। यदि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति होती है तो फिर तुरंत गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव (फोन नंबर 2393849), सचिवालय सुरक्षा दायित्व में रहने वाले एडीसीपी (2322522) को जानकारी देने के लिए कहा गया है। कर्मचारी इधर-उधर घूमने के बदले अपनी सीट पर रहकर अपना कार्य संपादन करने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी