उत्कल संस्कृति विवि पहुंचे राज्यपाल, देखी छात्रों की कलाकृतियां

राज्यपाल सह कुलाधिपति प्रो. गणेशी लाल ने नगर के मदनपुर में मौजूद उत्कल संस्कृति विश्वविद्यालय का परिदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Oct 2018 03:13 PM (IST) Updated:Sun, 07 Oct 2018 03:13 PM (IST)
उत्कल संस्कृति विवि पहुंचे राज्यपाल, देखी छात्रों की कलाकृतियां
उत्कल संस्कृति विवि पहुंचे राज्यपाल, देखी छात्रों की कलाकृतियां

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राज्यपाल सह कुलाधिपति प्रो. गणेशी लाल ने नगर के मदनपुर में मौजूद उत्कल संस्कृति विश्वविद्यालय का परिदर्शन किया। यहां कुलपति प्रो. डॉ. कमलकांत मिश्र सहित डॉ. सुमन दास, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा छात्रों को वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ भारतीय दर्शन पर विश्वास रखने का परामर्श दिया। इस मौके पर कुलपति प्रो. मिश्र ने विश्वविद्यालय की तरफ से राज्यपाल को सम्मानित किया तथा छात्र-छात्राओं की कलाकृतियां दिखाई। इसके बाद राज्यपाल की उपस्थिति में ओडिशी संगीत, नृत्य, डालखाई आदि नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल विश्वविद्यालय परिसर में करीब पौने दो घंटे तक रहे और छात्रों के सुविधा-असुविधा की भी जानकारी ली ।

chat bot
आपका साथी