छात्रों को सही मार्गदर्शन देने से देश की उन्नति संभव : राज्यपाल

आज के छात्र-छात्रा देश के भविष्य हैं। उन्हें शुरू से सही मार्गदर्शन देने से देश की उन्नति संभव है। यह बात राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने सहोदय विद्यालय समूह के वार्षिक उत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Oct 2018 03:18 PM (IST) Updated:Sun, 07 Oct 2018 03:18 PM (IST)
छात्रों को सही मार्गदर्शन देने से देश की उन्नति संभव : राज्यपाल
छात्रों को सही मार्गदर्शन देने से देश की उन्नति संभव : राज्यपाल

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : आज के छात्र-छात्रा देश के भविष्य हैं। उन्हें शुरू से सही मार्गदर्शन देने से देश की उन्नति संभव है। शिक्षा में नैतिकता के स्तर को बढ़ाने के साथ छात्र समाज के चरित्र गठन एवं राष्ट्र की उन्नति के क्षेत्र में शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नगर स्थित सहोदय विद्यालय समूह के वाíषकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने अपने संबोधन में उपरोक्त बातें कही।

इस अवसर पर राज्यपाल ने वार्षिकोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही डॉ. मीनकेतन की पुस्तक 'यू कैन ए ग्रेट टीचर' एवं सहदेव विद्यालय समूह की वाíषक पुस्तिका का अतिथियों संग विमोचन किया।

इस कार्यक्रम में सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक टी माते, डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. केशव चन्द्र शतपथी, सहोदय विद्यालय समूह के अध्यक्ष कैप्टन कंचन मुखर्जी, उपाध्यक्ष सत्यव्रत मीनकेतन, सचिव हरिश सांदुजा एवं सह सचिव विपिन कुमार साहू प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी