पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की बेटी सुनीता कांग्रेस छोड़ बीजद में शामिल

राहुल गांधी के ओडिशा दौरे के एक दिन बाद ही कांग्रेस को सूबे में एक और बड़ा झटका लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 04:08 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 04:08 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की बेटी सुनीता कांग्रेस छोड़ बीजद में शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की बेटी सुनीता कांग्रेस छोड़ बीजद में शामिल

जासं, भुवनेश्वर : राहुल गांधी के ओडिशा दौरे के एक दिन बाद ही कांग्रेस को सूबे में एक और बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वाल की बेटी सुनीता विश्वाल शनिवार को बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गई।

भुवनेश्वर स्थित नवीन निवास में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में आयोजित समारोह में सुनीता ने बीजद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजद में शामिल हुए झारसुगुड़ा के पूर्व विधायक नवकिशोर दास भी उपस्थित थे।

इस मौके पर सुनीता ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी कोई समस्या नहीं थी। नवीन के नेतृत्व के प्रति आकर्षित होकर वह बीजद में शामिल हुई हैं। वहीं मुख्यमंत्री सह बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी। सुनीता सुंदरगढ़ जिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष थी। ऐसे में उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी को चुनाव से पहले एक और झटका माना जा रहा है।

chat bot
आपका साथी