बड़बोले नेता हैं राहुल गांधी : धर्मेंद्र प्रधान

राहुल गांधी बड़बोले नेता हैं उनके भाषण में खाली घड़े की तरह आवाज ज्यादा थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 10:08 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 10:08 PM (IST)
बड़बोले नेता हैं राहुल गांधी : धर्मेंद्र प्रधान
बड़बोले नेता हैं राहुल गांधी : धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर: राहुल गांधी बड़बोले नेता हैं, उनके भाषण में खाली घड़े की तरह आवाज ज्यादा थी। यह बात केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही है। प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी का परिवार 4 पीढ़ी तक देश में शासन किया। कांग्रेस के शासन वाले किस राज्य में राहुल गांधी ने क्या किया है, इसका हिसाब दें। उत्तर प्रदेश के अमेठी एवं रायबरेली में महिलाओं की स्थिति क्या है, प्रधान ने सवाल किया है। प्रधान ने कहा कि जो काम नहीं करता है वह हर समय बोलते रहता है। उल्लेखनीय है राहुल गांधी ओडिशा में एक दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को कोरापुट के जयपुर में आयोजित सभा के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोला था। राफेल विमान एवं सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। इसी पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी प्रतिक्रिया में राहुल गांधी को खाली मटका की तरह बताया है।

chat bot
आपका साथी