इलाज के दौरान हत्यारोपित कैदी की मौत

पुरी जिला में एक कैदी की इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। मूलरू

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 03:52 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 03:52 PM (IST)
इलाज के दौरान हत्यारोपित कैदी की मौत
इलाज के दौरान हत्यारोपित कैदी की मौत

भुवनेश्वर : पुरी जिला में एक कैदी की इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। मूलरूप से जिले के अस्तरंग बलभद्रपुर गांव निवासी मुनावर विश्वाल अपनी मां की हत्या के आरोप में वर्ष 2015 से जिले की नीमापड़ा सब जेल में सजा काट रहा था। शुक्रवार को उसे पेट में दर्द हुआ। इसके बाद उसे नीमापड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे भुवनेश्वर कैपिटल अस्पताल स्थानांतरित किया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उक्त कैदी की मौत हो गई। मुनावर की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसके बीमार होने की सूचना पुलिस की तरफ से उन्हें नहीं दी गई थी।

chat bot
आपका साथी