आम गां, आम विकास को 27.51 करोड़ मंजूर, विकास कार्य पर खर्च किया जाएगा यह पैसा

आम गां, आम विकास कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ग्रामीणों के साथ सीधे वार्ता करते हैं और ग्रामीणों के द्वारा प्रस्तावित प्रोजेक्ट को मंजूर करते हैं।

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 04 Aug 2018 10:01 AM (IST) Updated:Sat, 04 Aug 2018 10:01 AM (IST)
आम गां, आम विकास को 27.51 करोड़ मंजूर, विकास कार्य पर खर्च किया जाएगा यह पैसा
आम गां, आम विकास को 27.51 करोड़ मंजूर, विकास कार्य पर खर्च किया जाएगा यह पैसा

भुवनेश्वर, जेएनएन। आम गां, आम विकास अर्थात हमारा गांव हमारा विकास कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को छह जिलों के छह ब्लाकों के लिए 27.51 करोड़ रुपया मंजूर किया है। इन छह ब्लाक में कलाहांडी जिला का जयपाटना, पुरी जिला का नीमापड़ा, कटक जिला का कंटापड़ा, बलांगीर जिला का लोर्इंसगा, गंजाम जिला का सानखेमुंडी एवं गजपति जिला का रायगड़ ब्लाक शामिल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम को मिलाकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में अब तक 129 ब्लाक के 2984 पंचायतों के लोगों के साथ चर्चा कर विभिन्न प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। अब तक 27890 प्रोजेक्ट के लिए 684.41 करोड़ रुपया मंजूर किया जा चुका है।

गौरतलब है कि आम गां, आम विकास कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ग्रामीणों के साथ सीधे वार्ता करते हैं और ग्रामीणों के द्वारा प्रस्तावित प्रोजेक्ट को मंजूर करते हैं। शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम में मंत्री परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक,  मुख्य सचिव, विकास कमिश्नर, पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधीश एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के आम गां, आम विकास कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से केवल वोट की राजनीति करार दिया गया है। भाजपा का कहना है कि केवल बीजद के कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी