मुख्यमंत्री ने लांच किए 2675 करोड़ के 19 प्रोजेक्ट

इन प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से 8,187 लोगों को नौकरी मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये निवेशकों से बातचीत भी की।

By Edited By: Publish:Tue, 29 May 2018 01:25 PM (IST) Updated:Tue, 29 May 2018 03:04 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने लांच किए 2675 करोड़ के 19 प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री ने लांच किए 2675 करोड़ के 19 प्रोजेक्ट

भुवनेश्वर, जेएनएन राज्य में मेक इन इंडिया भूलकर लोग मेक इन ओडिशा पर चर्चा करने लगे हैं। राज्य सरकार हर साल अन्य राज्यों में बिजनेस कान्क्लेव करके निवेश आमंत्रित कर रही है जिसके चलते निवेशक आकर्षित हुए हैं। इस दौरान होने वाले एमओयू पर फालोअप भी उसकी प्राथमिकता है। इसके लिए मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी की अध्यक्षता में कमेटी गठित है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को 2,675 करोड़ की लागत के 19 प्रोजेक्ट लांच किए। इनमें से सात मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हैं।

इन प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से 8,187 लोगों को नौकरी मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये निवेशकों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ओडिशा को ईस्ट का मैन्युफैक्च¨रग हब बनाना चाहते हैं। वर्ष 2016 के ओडिशा कान्क्लेव के बाद पहला ग्राउंड ब्रे¨कग कार्यक्रम नवंबर में हुआ था। तब 15 मैन्युफैक्चि‍रिंग यूनिट में 11,690 करोड़ का निवेश आया था।

मुख्यमंत्री का कहना है कि इससे ओडिशा के औद्योगिक विकास को काफी बल मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा कान्क्लेव-2016 राज्य की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित हुआ। उनकी सरकर निवेशकों के आधारभूत ढांचों व अन्य जरूरतों का पूरा ख्याल रख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा कान्क्लेव-2018 11 से 15 नवंबर तक भुवनेश्वर में होगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विजन 2025 के अनुसार ढाई लाख करोड़ का निवेश और तीस लाख, जॉब के अवसर होंगे।

chat bot
आपका साथी