न्यू ओडिशा मोदी के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी भाजपा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 02:47 AM (IST) Updated:Mon, 24 Apr 2017 02:47 AM (IST)
न्यू ओडिशा मोदी के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी भाजपा
न्यू ओडिशा मोदी के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी भाजपा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार को बारीपदा में प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें पहले दिन दो प्रस्ताव पारित हुए। पहला प्रस्ताव सूबे की जनता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद जबकि दूसरा प्रस्ताव प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया मिशन ओडिशा के युवाओं का सपना नए ओडिशा को साकार करेगा। न्यू इंडिया में न्यू ओडिशा मोदी के रोडमैप में आगे बढ़ने के लिए राज्य के लोगों से आह्वान किया गया।

बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूबे दौरे के समय यहां के लोगों ने प्रधानमंत्री का जिस प्रकार से स्वागत किया उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के सबसे जनप्रिय नेता हैं। पंचायत चुनाव में यहां की जनता ने मोदी के प्रति अपना समर्थन देकर अपनी मन:स्थिति जाहिर कर दी है कि ओडिशा एक बड़े राजनीतिक बदलाव के लिए मानसिक रूप से तैयार है। यहां की जनता ने पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से भाजपा को अपना मजबूत समर्थन दिया है, उसके लिए भाजपा राज्य कार्यकारिणी ओडिशा की जनता के प्रति आभारी है। प्रधानमंत्री ने न्यू इंडिया का नारा दिया है, जिसमें सबके लिए पक्का घर, चौबीस घंटे, बिजली, शुद्ध पेयजल, गैस, शौचालय, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लोगों को अच्छे डॉक्टर से सबको स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना प्रधानमंत्री का लक्ष्य है। ओडिशा की साढ़े चार करोड़ जनता के पास इन सुविधाओं को पहुंचाने के लिए जिस संघर्ष, राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है और इसके लिए अब समय आ गया है। प्रधानमंत्री ने सूबे के विकास के लिए पुराने तमाम रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ओडिशा को आíथक मदद दे रहे हैं। इसका प्रमाण विधानसभा में बजट अधिवेशन में मिल भी गया है। खाद्य सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है।

बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, जुएल ओराम समेत राज्य भाजपा प्रभारी अरुण ¨सह, सह संगठन सचिव सौदान ¨सह एवं पार्टी के 200 नेता भाग लिए। कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व बाइक रैली भी निकाली गई।

chat bot
आपका साथी