राज्यसभा के लिए चुने गए भाजपा राज्य प्रभारी अरुण सिंह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह ओडिशा प्रभारी अरुण सिंह को राज्यसभा सांसद के रूप में चुन लिए जाने की सूचना मिलने के बाद राज्य भाजपा में खुशी की लहर है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 04:17 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 04:17 PM (IST)
राज्यसभा के लिए चुने गए भाजपा राज्य प्रभारी अरुण सिंह
राज्यसभा के लिए चुने गए भाजपा राज्य प्रभारी अरुण सिंह

जासं, भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह ओडिशा प्रभारी अरुण सिंह को राज्यसभा सांसद के रूप में चुन लिए जाने की सूचना मिलने के बाद राज्य भाजपा में खुशी की लहर है। अरुण सिंह के राज्यसभा सांसद बनने पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उमेश खंडेलवाल ने सिंह को शुभकामना दी है। कहा कि सिंह के राज्यसभा में जाने से भाजपा परिवार में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा भाजपा का प्रभारी बनने के बाद से ही अरुण सिंह ने पार्टी के अंदर जान फूंक दी है। इसका असर- 2019 चुनाव में भी देखने को मिला था। ऐसे में उन्हें अब राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं ने खुशी का इजहार किया है।

chat bot
आपका साथी