केंद्रपाड़ा के पास समुद्र से 250 शार्क के शव बरामद, सात गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक के गश्ती दल ने गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में 250 लुप्तप्राय शार्क के शवों को बरामद किया है। इस मामले में चालक दल के सात सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।

By BabitaEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 02:35 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 02:35 PM (IST)
केंद्रपाड़ा के पास समुद्र से 250 शार्क के शव बरामद, सात गिरफ्तार
केंद्रपाड़ा के पास समुद्र से 250 शार्क के शव बरामद, सात गिरफ्तार
भुवनेश्वर, जेएनएन। भारतीय तटरक्षक के गश्ती दल ने केंद्रपाड़ा (ओडिशा) से सटे गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में एक ट्रेलर (मछली मारने की नौका) पर छापा मार कर 250 लुप्तप्राय शार्क के शवों को मंगलवार को बरामद किया है। इनमें लुप्तप्राय स्पॉट टेल शार्क भी शामिल हैं। गिरफ्तार चालक दल के सात सदस्यों को बुधवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया। सभी आंध्र प्रदेश के निवासी हैं।

सूत्रों ने बताया कि गश्ती के दौरान बीच समुद्र में तेज गति से जा रहे ट्रेलर को रुकने का इशारा किया गया। उसके बाद ट्रेलर को लेकर लोग भागने लगे। उसके बाद चारों तरफ से घेर कर ट्रेलर को कब्जे में लिया गया। जांच के दौरान ट्रेलर से मरे हुए 250 लुप्तप्राय शार्क मिले। उसके बाद सभी लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी