Independence Day 2020: स्‍वतंत्रता दिवस पर ओडिशा के ये 14 लोग होंगे सम्‍मानित, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

Independence Day 2020 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओडिशा से 14 लोगों को मिलेगा पुलिस मेडल गृह मंत्रालय ने जारी किये इन 14 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का नाम।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 03:01 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 03:01 PM (IST)
Independence Day 2020: स्‍वतंत्रता दिवस पर ओडिशा के ये 14 लोग होंगे सम्‍मानित, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची
Independence Day 2020: स्‍वतंत्रता दिवस पर ओडिशा के ये 14 लोग होंगे सम्‍मानित, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Independence Day 2020 विशिष्ट सेवा के लिए ओडिशा से 14 लोगों को पुलिस मेडल प्रदान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ही केन्द्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पुलिस पदक की घोषणा की गई है। ओडिशा के 14 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक एवं पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें से दो को राष्ट्रपति पदक तथा 12 को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति पदक के लिए चुने गए दो लोगों में सतर्कता विभाग के डीएसपी के.वेणूगोपाल आचार्य एवं कांस्टेबल विरंचि नारायण साहू का नाम शामिल है जबकि पुलिस पदक के लिए चुने गए 12 पुलिस कर्मचारियो में सतर्कता विभाग के एएसपी एविराम कर, असिस्टेंट कमांडेंट तापस महापात्र को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। इनके अलावा एसीपी अनिल मिश्र, डीएसपी अनुपमा महापात्र, एडीसीपी राजकिशोर पाइकराय, कांस्टेबल अजय दास, इंस्पेक्टर अतुलकृष्णा दास, इन्सपेक्टर सरोज पटेल एवं इन्सपेक्टर निर्मल महापात्र को श्रेष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। उसी तरह से सुबेदार किशोर बलवंतराय, सिपाही रथ लाक्रा, हवलदार मोहम्मद फजल उमर को भी पुलिस पदक सम्मान से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।

Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में स्थिति भयावह, 1977 नए मामले; 54630 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Independence Day 2020: कोरोना के बीच ऐसे मनाया जाएगा स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह, गाइडलाइन जारी

chat bot
आपका साथी