विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में स्थिति भयावह, 1977 नए मामले; 54630 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 14 Aug 2020 02:46 PM (IST)

Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के पुन 1977 नए मामले 10 की मौत कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 54630 हुई तो मृतकों की संख्या 324 तक पहुंची।

Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में स्थिति भयावह, 1977 नए मामले; 54630 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Coronavirus Odisha Update: ओडिशा में स्थिति भयावह, 1977 नए मामले; 54630 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता।ओडिशा में सभी 30 जिलों से शुक्रवार को पुन: 1977 नए संक्रमित मरीज की पहचान होने के साथ ही 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। नए कोरोना संक्रमित मरीजों में 1241 क्वारंटाइन सेंटर से हैं जबकि 736 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 54630 हो गई है तो वहीं कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या भी अब 324 तक पहुंच गई है। 

  राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्दा जिले में सर्वाधिक 332 संक्रमित मरीज की पहचान हुई है, वहीं गंजाम जिले से 280, मयूरभंज जिले से 120, भद्रक जिले से 118, कटक जिले से 101, गजपति जिले से 93, कोरापुट जिले से 90, सुन्दरगड़ जिले से 88, नयागड़ जिले से 75 एवं रायगड़ा जिले से 70 संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। इसके अलावा अनुगुल जिले से 2, बालेश्वर जिले से 56, बलांगीर जिले से 7, बौद्ध जिले से 5, देवगड़ जिले से 2, ढेंकानाल जिले से 40, जगतसिंहपुर जिले से 34, जाजपुर जिले से 69, झारसुगुड़ा जिले से 11, कालाहांडी जिले से 48, कंधमाल जिले से 60, केन्द्रापड़ा जिले से 6, केन्दुझर जिले से 10, मालकानगिरी जिले से 52, नवरंगपुर जिले से 17, नुआपड़ा जिले से 20, पुरी जिले से 83, सम्बलपुर जिले से 59, सोनपुर जिले से 7 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। 

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 807826 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ है जिसमें से 54630 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 37900 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 16353 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चला रहा है। उसी तरह से कोरोना से अब तक 324 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है जबकि 53 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत कोरोना से नहीं बल्कि अन्य बीमारी से होने की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है।