बालेश्वर में बंदूक के बल पर गहने व नकदी लूटकर डकैत फरार

आधी रात में घर में घुसे और बंदूक दिखाकर लाखों रुपये के गहने एवं बाइक लूटकर चार डकैत फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 04:58 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 04:58 PM (IST)
बालेश्वर में बंदूक के बल पर गहने व नकदी लूटकर डकैत फरार
बालेश्वर में बंदूक के बल पर गहने व नकदी लूटकर डकैत फरार

जासं, भुवनेश्वर : आधी रात में घर में घुसे और बंदूक दिखाकर लाखों रुपये के गहने एवं बाइक लूटकर फरार हो गए। यह घटना बालेश्वर जिला के रेमुणा ब्लॉक अन्तर्गत राउतपुर गांव में घटी है।

मंगलवार की देर रात को 4 लुटेरे राउतपुर गांव के सुशांत महारणा के घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए। उस समय सुशांत का पूरा परिवार सो रहा था। डकैतों में से तीन के पास बंदूक थी। घर में घुसने के बाद डकैतों ने बंदूक एवं चाकू दिखाकर सुशांत सहित परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में रखे 20 भरी सोने के गहने, एक लाख 30 हजार रुपये नकद एवं बाइक लेकर फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद सुशांत ने इसकी जानकारी दुर्गा देवी पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद दुर्गादेवी पुलिस चौकी सहित मयूरभंज जिला के बड़साही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। पुलिस एक मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी