मास्‍को: वेयरहाउस में भीषण आग से 16 लोगों की मौत

रूस की राजधानी मास्‍को के उत्‍तरी इंडस्‍ट्रियल यूनिट में आग से 16 लोगों की मौत हो गयी। मौके पर पहुंचने के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

By Monika minalEdited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 03:44 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 04:35 PM (IST)
मास्‍को: वेयरहाउस में भीषण आग से 16 लोगों की मौत

मास्को। रूस की राजधानी मॉस्को स्थित एक कंपनी के वेयरहाउस में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार, यह एक प्रिंटिंग ऑफिस है और मॉस्को के उत्तर-पूर्व में स्थित है। मॉस्को के मेयर सर्गेइ सोबानिन ने बताया कि एक पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया था तभी उसकी मौत हो गई।

वहीं मॉस्को के आपातकाल मंत्रालय के मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि स्टाफ एक कमरे में फंसा हुआ था जो कि आग की वजह से पूरी तरह से कट गया था। दमकलकर्मियों ने जब दीवार को तोड़ा तो वहां 16 लाशें थीं।

मॉस्को अथॉरिटीज ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं और मॉस्को के मेयर ने कहा है कि वह आग लगने की वजह की जांच जरूर करेंगे। उन्होंने बताया कि कानून मंत्रालय के साथ मिलकर मामले की जांच की जा रही है।

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद सरकारी अस्पताल में लगी आग, दो की मौत; कई लोग फंसे

chat bot
आपका साथी