Move to Jagran APP

नंदीग्राम की हिंसक घटना को लेकर चुनाव आयोग बेहद चौकस, केंद्रीय बलों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई गई

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शनिवार को बंगाल की आठ सीटों तमलुक कांथी घाटाल झाड़ग्राम मेदिनीपुर पुरुलिया बांकुड़ा व बिष्णुपुर के लिए वोट पड़ेंगे। नंदीग्राम में बुधवार देर रात हुई भारी हिंसा को देखते हुए इस चरण में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बलों की कंपनियों की संख्या 613 से सीधे 50 प्रतिशत बढ़ाकर 919 कर दी गई है।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Published: Fri, 24 May 2024 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2024 05:48 PM (IST)
नंदीग्राम की हिंसक घटना को लेकर चुनाव आयोग चौकस। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। लोकसभा (लोस) चुनाव के छठे चरण में शनिवार को बंगाल की आठ सीटों तमलुक, कांथी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा व बिष्णुपुर के लिए वोट पड़ेंगे। नंदीग्राम में बुधवार देर रात हुई भारी हिंसा को देखते हुए इस चरण में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बलों की कंपनियों की संख्या 613 से सीधे 50 प्रतिशत बढ़ाकर 919 कर दी गई है।

राज्य पुलिस के कर्मियों की संख्या भी पांचवें चरण (25,590) की तुलना में करीब चार हजार बढ़ाकर 29,468 कर दी गई है। मालूम हो कि नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस व भाजपा में हुए संघर्ष में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई थी जबकि पार्टी के सात कार्यकर्ता घायल हुए थे।

आयोग के लिए कड़ी चुनौती

बंगाल में छठा चरण चुनाव आयोग के लिए कड़ी चुनौती है क्योंकि इसमें जंगलमहल इलाके (पुरुलिया, बांकुड़ा व मेदिनीपुर) की सीटें भी शामिल हैं, जो एक समय माओवाद प्रभावित रहे हैं और बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। इस चरण में कुल 15,600 बूथ हैं, जिनमें से 2,678 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

छठे चरण में कुल 79 प्रत्याशी मैदान में

छठे चरण में कुल 79 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें तृणमूल, भाजपा व बसपा के आठ-आठ, माकपा के चार, कांग्रेस के दो, फॉरवर्ड ब्लॉक का एक व अन्य राजनीतिक दलों के 17 हैं। 31 निर्दलीय भी ताल ठोक रहे हैं। पुरूष प्रत्याशियों की संख्या 70 व महिलाओं की नौ है। 2019 के लोस चुनाव में इनमें से पांच सीटों पर भाजपा और तीन पर तृणमूल ने जीत दर्ज की थी। आठ संसदीय क्षेत्रों में कुल 1,45,34,228 मतदाता हैं। गौर करने वाली बात है कि इनमें 100 से अधिक उम्र वाले 1,082 मतदाता हैं। पिछले चरणों की तरह इस बार भी सभी बूथों की वेबकास्टिंग होगी।

269 बूथ महिलाओं के जिम्मे

तमलुक व कांथी के 160 बूथों को महिला मतदान कर्मी परिचालित करेंगी। घाटाल व मेदिनीपुर में 19, झाडग़्राम में 29, पुरुलिया में 14 और बांकुड़ा व बिष्णुपुर के 47 बूथों का जिम्मा भी महिलाओं पर होगा यानी कुल 269 बूथों पर सिर्फ महिलाएं मोर्चा संभालेंगी। तमलुक व कांथी में माडल बूथों की संख्या 19, झाड़ग्राम में 12, घाटाल व मेदिनीपुर में 19, पुरुलिया में 14 और बांकुड़ा व बिष्णुपुर में 31 हैं। कुल मिलाकर छठे चरण में कुल 95 माडल बूथ हैं।

सीटों पर एक नजर

तमलुक

कुल प्रत्याशी : 9

कुल मतदाता : 18,50,741

पुरूष मतदाता : 9,47,747

महिला मतदाता : 9,02,956

तृतीय लिंग : 38

कुल मतदान केंद्र : 1,928

अति संवेदनशील मतदान केंद्र : 373

प्रमुख प्रत्याशी :

जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय (भाजपा)

देबांग्शु भट्टाचार्य (तृणमूल)

एडवोकेट सायन बनर्जी (माकपा)

कांथी

कुल प्रत्याशी : 9

कुल मतदाता : 17,94,537

पुरूष मतदाता : 9,21,737

महिला मतदाता : 8,72,792

तृतीय लिंग : 8

कुल मतदान केंद्र : 1,876

अति संवेदनशील मतदान केंद्र : 501

प्रमुख प्रत्याशी :

सौमेंदु अधिकारी (भाजपा)

उत्तम बारीक (तृणमूल)

उर्बशी भट्टाचार्य (कांग्रेस)

घाटाल

कुल प्रत्याशी : 7

कुल मतदाता : 19,39,945

पुरूष मतदाता : 9,85,240

महिला मतदाता : 9,54,688

तृतीय लिंग : 17

कुल मतदान केंद्र : 2,095

अति संवेदनशील मतदान केंद्र : 320

प्रमुख प्रत्याशी

दीपक अधिकारी (तृणमूल)

हिरन चटर्जी (भाजपा)

तपन गांगुली (भाकपा )

झाड़ग्राम

कुल प्रत्याशी : 13

कुल मतदाता : 17,79,794

पुरूष मतदाता : 8,90,051

महिला मतदाता : 8,89,724

तृतीय लिंग : 19

कुल मतदान केंद्र : 2,018

अति संवेदनशील मतदान केंद्र : 297

प्रमुख प्रत्याशी

कालीपद सोरेन (तृणमूल)

प्रणत टुडु (भाजपा)

सोनामोनी मुर्मु (कांग्रेस )

मेदिनीपुर

कुल प्रत्याशी : 9

कुल मतदाता : 18,11,243

पुरूष मतदाता : 9,08,303

महिला मतदाता : 9,02,911

तृतीय लिंग : 29

कुल मतदान केंद्र : 1,945

अति संवेदनशील मतदान केंद्र : 313

प्रमुख प्रत्याशी

जून मालिया (तृणमूल)

अग्निमित्रा पाल (भाजपा)

बिप्लव भट्ट (भाकपा)

पुरुलिया

कुल प्रत्याशी : 12

कुल मतदाता : 18,23,120

पुरूष मतदाता : 9,23,579

महिला मतदाता : 8,99,522

तृतीय लिंग : 19

कुल मतदान केंद्र : 1,903

अति संवेदनशील मतदान केंद्र : 350

प्रमुख प्रत्याशी

ज्योतिर्मय सिंह महतो (भाजपा)

शांतिराम महतो (तृणमूल)

नेपाल महतो (कांग्रेस)

बांकुड़ा

कुल प्रत्याशी : 13

कुल मतदाता : 17,80,580

पुरूष मतदाता : 8,97,725

महिला मतदाता : 8,82,854

तृतीय लिंग : 1

कुल मतदान केंद्र : 1,945

अति संवेदनशील मतदान केंद्र : 201

प्रमुख प्रत्याशी

अरूप चक्रबर्ती (तृणमूल)

सुभाष सरकार (भाजपा)

नीलांजन दासगुप्ता (माकपा)

विष्णुपुर

कुल प्रत्याशी : 7

कुल मतदाता : 17,54,268

पुरूष मतदाता : 8,88,891

महिला मतदाता : 8,65,375

तृतीय लिंग : 2

कुल मतदान केंद्र : 1,890

अति संवेदनशील मतदान केंद्र : 323

प्रमुख प्रत्याशी

सुजाता मंडल (तृणमूल)

सौमित्र खां (भाजपा)

शीतल कैबर्त (माकपा)

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी के लिए मैं बनाऊंगी मंदिर...', प्रधानमंत्री के लिए ममता बनर्जी ने ऐसा क्यों कहा?


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.