निक्की हेली के बारे में कितना जानते हैं आप, जानिए पांच प्रमुख बातें

अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की निक्की हेली को यूनाइटेड नेशन्स में अमेरिका का राजदूत बनाया है। क्या आप जानते हैं निक्की हेली कौन हैं तो जानिए

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Nov 2016 11:54 AM (IST) Updated:Thu, 24 Nov 2016 04:09 PM (IST)
निक्की हेली के बारे में कितना जानते हैं आप, जानिए पांच प्रमुख बातें

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत के लिए चुना है। अमेरिका में इतने महत्वपूर्ण पद के लिए पहली बार किसी भारतीय मूल के व्यक्ति की नियुक्ति हुई है। ट्रंप प्रशासन में नियुक्त हुईं वह पहली महिला हैं।

निक्की की नियुक्ति का प्रस्ताव सीनेट में पेश किया जाएगा, औपचारिक अनुमति मिलने के बाद वह 20 जनवरी, 2017 के बाद कार्यभार संभालेंगी। निक्की इस समय साउथ कैरोलिना प्रांत की गवर्नर हैं। गवर्नर के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। तो आइए जानते हैं कि निक्की हेली कौन हैं?

अप्रवासी पंजाबी परिवार में हुआ जन्म
निम्रता निक्का रंधावा उर्फ निक्की हेली का जन्म अाप्रवासी पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम अजित सिंह रंधावा और मां का नाम राज कौर रंधावा है।

निक्की जब 2011 में साउथ कैरोलिना की गवर्नर बनीं, तो उनकी उम्र उस वक्त महज 38 साल थी। उन्होंने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले भारतीय मूल के बॉबी जिंदल अमेरिका के लूसियाना प्रांत के गवर्नर बने थे।

इस तरह निक्का रंधावा बन गईं निक्की हेली
उनकी शादी माइकल हेली से हुई है। उनके दो बच्चे रेना और नलिन हैं। उन्होंने शादी की रस्म चर्च और गुरुद्वारा दोनों में आयोजित की थी।

शुरू में ट्रंप की फैन नहीं थीं
उन्होंने रिपब्लिकन प्राइमरी में सेनेटर मार्को रुबियो का समर्थन किया था, लेकिन जनरल इलेक्शंस में ट्रंप का समर्थन किया।

दूसरा कार्यकाल
2015 में वह फिर गवर्नर का चुनाव जीत गईं। 44 साल की उम्र में अभी वह अमेरिका की सबसे कम उम्र की गवर्नर हैं।

पढ़ें- भारतीय मूल की निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में होंगी अमेरिका की राजदूत

पढ़ें- TPP पर ट्रंप के बयान को जर्मनी ने बताया हैरान करने वाला

chat bot
आपका साथी