Move to Jagran APP

भारतीय मूल की निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में होंगी अमेरिका की राजदूत

वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार ट्रंप प्रशासन में प्रमुख पद पर यह पहली महिला की नियुक्ति होगी। 44 वर्षीय निक्की को रिपब्लिकन पार्टी की बड़ी नेता माना जाता है।

By Atul GuptaEdited By: Published: Wed, 23 Nov 2016 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2016 10:19 AM (IST)
भारतीय मूल की निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में होंगी अमेरिका की राजदूत

वाशिंगटन, प्रेट्र। भारतीय मूल की रिपब्लिकन पार्टी की वरिष्ठ नेता निक्की हेली (44) संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत होंगी। कैबिनेट मंत्री पद की हैसियत वाले इस पद के लिए उनके नाम का फैसला बुधवार को नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया। अमेरिका में इतने महत्वपूर्ण पद के लिए पहली बार किसी भारतीय मूल के व्यक्ति की नियुक्ति हुई है। ट्रंप प्रशासन में नियुक्त हुईं वह पहली महिला हैं।

loksabha election banner

निक्की की नियुक्ति का प्रस्ताव सीनेट में पेश किया जाएगा, औपचारिक अनुमति मिलने के बाद वह 20 जनवरी, 2017 के बाद कार्यभार संभालेंगी। निक्की इस समय साउथ कैरोलिना प्रांत की गवर्नर हैं। गवर्नर के रूप में यह उनका दूसरा कार्यकाल है। उनके नाम की चर्चा शुरू से मीडिया में थी। प्रतिष्ठित अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने इस बाबत मंगलवार को ही रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

भारतीय मूल की निक्की हेली बनी UN में अमेरिकी राजदूत

विदेश मंत्री पद के लिए भी उनके नाम की चर्चा चली थी। निक्की हेली भारतीय माता-पिता की संतान हैं, उनका जन्म अमेरिका में ही हुआ है। बचपन में उनका नाम निमराता रंधावा 'निक्की' था। ट्रंप ने पिछले हफ्ते गुरुवार को उन्हें मुलाकात के लिए न्यूयॉर्क स्थित अपने आवास ट्रंप टावर में बुलाया था। वहीं पर उन्हें जिम्मेदारी देने के संबंध में चर्चा हुई।

वह अल्पसंख्यक वर्ग की पहली महिला हैं जो संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत बनेंगी। वह मौजूदा राजदूत समांथा पावर की जगह लेंगी। प्राथमिक चुनाव के दौर में निक्की ट्रंप का विरोध कर रही थीं। वह उस समय रिपब्लिकन पार्टी के ही मार्को रूबियो के साथ थीं लेकिन आठ नवंबर से पहले उन्होंने अपना रुख बदला और ट्रंप के साथ आ गईं।

पढ़ें-अमेरिका की नई विदेश मंत्री हो सकती हैं निक्की हेली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.