आतंकवाद से अकेले नहीं लड़ सकता कोई देश : भारत

संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि तन्मय लाल ने कहा, 'दुनियाभर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच किसी भी देश के लिए अकेले इस खतरे से लड़ना संभव नहीं है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 03:59 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 03:59 PM (IST)
आतंकवाद से अकेले नहीं लड़ सकता कोई देश : भारत
आतंकवाद से अकेले नहीं लड़ सकता कोई देश : भारत

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र : भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक बार फिर वैश्विक एकजुटता की जरूरत पर बल दिया है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत ने कहा कि कोई भी देश अकेले आतंकवाद के खिलाफ नहीं लड़ सकता है। कई बार ऐसे आतंकी संगठन हमला करते हैं जिनका संबंध किसी दूसरे देश से होता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि तन्मय लाल ने कहा, 'दुनियाभर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच किसी भी देश के लिए अकेले इस खतरे से लड़ना संभव नहीं है। कई बार हमला करने वाले आतंकी संगठन का संबंध पीडि़त देश की सीमा से बाहर के तत्वों से होता है। कोई भी देश चाहे कितना भी धनी या शक्तिशाली हो, इनसे अकेले नहीं लड़ सकता।'

तन्मय लाल यूएन के आतंकरोधी केंद्र (यूएनसीसीटी) के सलाहकार बोर्ड की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की चुनौती से लड़ने के लिए विभिन्न स्तर पर सच्चे और प्रभावी वैश्विक गठजोड़ की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र के आतंकरोधी अभियानों में समन्वय के लिए पिछले हफ्ते ही यूएनसीसीटी का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बम धमाकों की UN चीफ ने की निंदा

chat bot
आपका साथी