बड़े खतरे का संकेत, नासा के वैज्ञानिकों ने देखा सूर्य में छेद

नासा की सोलर डायनामिक्स ऑब्जरवेटरी ने सूर्य के ऊपरी हिस्से में एक विशाल काला धब्बा देखा है। इन धब्बों को कोरोनल छिद्र कहते हैं।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Tue, 31 May 2016 06:40 PM (IST) Updated:Tue, 31 May 2016 07:35 PM (IST)
बड़े खतरे का संकेत, नासा के वैज्ञानिकों ने देखा सूर्य में छेद

वाशिंगटन, प्रेट्र : नासा की सोलर डायनामिक्स ऑब्जरवेटरी ने सूर्य के ऊपरी हिस्से में एक विशाल काला धब्बा देखा है। इन धब्बों को कोरोनल छिद्र कहते हैं। ये धब्बे सूर्य पर ऐसी जगहों पर दिखाई देते हैं, जहां उसका चुंबकीय क्षेत्र फैलकर बाहर की ओर बिखर जाता है। इसके प्रभाव से तेज सौर हवाएं चलती हैं।

नासा की बड़ी खोज, बनाया अंतरिक्ष में तैरनेवाला कमरा

वैज्ञानिकों के लिए सौर हवाओं का अध्ययन इसलिए जरूरी हो जाता है, क्योंकि कई बार ये हवाएं धरती के चुंबकीय क्षेत्र से मिल जाती हैं। ऐसा होने पर विभिन्न सेटेलाइट के रेडिएशन के संपर्क में आने और उनके कम्युनिकेशन सिग्नल प्रभावित होने की आशंका रहती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि कोरोनल छिद्रों वाले क्षेत्र में सौर पदार्थ कम होते हैं और इनका तापमान भी कम रहता है। इसी कारण से यह आसपास के क्षेत्र की तुलना में काले दिखाई देते हैं। इन्हें विशिष्ट अति पराबैंगनी किरणों की मदद से ही देखा जा सकता है। हालांकि वैज्ञानिक अब तक कोरोनल छिद्र के बनने का कारण नहीं समझ सके हैं।

जीवन के अनुकूल ग्रह का पता चला

chat bot
आपका साथी