ब्राजील में राष्ट्रपति टेमेर के प्रस्तावों के खिलाफ सबसे हिंसक प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आवास के बाहर भी जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस पर पत्थर भी फेंके।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 02:44 PM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 02:44 PM (IST)
ब्राजील में राष्ट्रपति टेमेर के प्रस्तावों के खिलाफ सबसे हिंसक प्रदर्शन
ब्राजील में राष्ट्रपति टेमेर के प्रस्तावों के खिलाफ सबसे हिंसक प्रदर्शन

साओ पाउलो/ब्राजीलिया, एजेंसी। ब्राजील में राष्ट्रपति मिशेल टेमेर के श्रम कानून व पेंशन व्यवस्था में बदलाव के प्रस्ताव पर देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने बसों में आग लगा दी जिसके बाद पुलिस ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आवास के बाहर भी जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस पर पत्थर भी फेंके। शुक्रवार को ही करीब 3.5 करोड़ कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। ब्राजील में दो दशक बाद देशभर में ऐसी ह़़डताल हुई थी। टेमेर ने रिटायरमेंट की न्यूनतम उम्र तय करने और पेंशन में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि टेमेर के प्रस्तावों से वह बहुत श्रम कानून व पेंशन के अतिरिक्त फायदों से वंचित रह जाएंगे।

इस हड़ताल से साओ पाउलो में ऑटो उत्पाद पर असर पड़ा। जनरल मोटर्स, टोयोटा मोटर कॉर्प समेत कई कंपनियों को उत्पादन रोकना पड़ा। गौरतलब है कि ब्राजील में इससे पहले 1996 में ऐसी ह़़डताल हुई थी। जब बड़ी संख्या में लोगों ने तत्कालीन राष्ट्रपति फर्नाडो हेनरीक कार्डोसो की श्रम नीतियों का विरोध किया था।

यह भी पढ़ेंः फातिमी को लेकर संकट में फंसे नवाज, सेना ने सरकार के कदम को नकारा

chat bot
आपका साथी