संयुक्त राष्ट्र की दो सहायक संस्थाओं के लिए चुना गया भारत

भारत के साथ 12 दूसरे देश संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद की सहायक संस्था कार्यक्रम और समन्वय समिति के सदस्य निवार्चित हुए हैं।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Fri, 21 Apr 2017 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 21 Apr 2017 05:20 PM (IST)
संयुक्त राष्ट्र की दो सहायक संस्थाओं के लिए चुना गया भारत
संयुक्त राष्ट्र की दो सहायक संस्थाओं के लिए चुना गया भारत

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र।  सामाजिक और आर्थिक मसलों पर केंद्रित संयुक्त राष्ट्र की दो सहायक संस्थाओं के चुनाव को भारत ने जीत लिया है। भारत दोनों संस्थाओं में बतौर सदस्य चुना गया है।

भारत के साथ 12 दूसरे देश संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की सहायक संस्था कार्यक्रम और समन्वय समिति (सीपीसी) के सदस्य निवार्चित हुए हैं। भारत को 50 में से 49 मत प्राप्त हुए। उसे एशियाई समूह में सर्वाधिक मत हासिल हुआ। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैय्यद अकबरुद्दीन ने कहा कि भारत यूएन चुनाव में फिर शीर्ष पर रहा।

ईसीओएसओसी के 50 में से 49 सदस्यों ने सीपीसी के लिए भारत के पक्ष में वोट किया। सीपीसी के लिए तीन साल के लिए चुने गए 13 देशों में भारत के अलावा बर्किना फासो, ईरान, जापान, पाकिस्तान, बेलारूस, बुल्गारिया, मोलदोवा, ब्राजील, चिली, क्यूबा, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल है। इनका कार्यकाल जनवरी 2018 से शुरू होगा। भारत के साथ 19 अन्य देश इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के लिए चुने गए हैं। इसके लिए इनका चार साल का कार्यकाल अगले साल जनवरी से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: जाधव को बचाने के लिए ट्रंप से जन गुहार

chat bot
आपका साथी