अमेरिका को भरोसा साल के अंत तक भारत को मिल जाएगी NSG की सदस्यता

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उच्च प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि इस साल के अंत तक भारत को एनएसजी में सदस्यता दिलाने का नया रास्ता निकल सकता है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2016 11:25 AM (IST)
अमेरिका को भरोसा साल के अंत तक भारत को मिल जाएगी NSG की सदस्यता

वाशिंगटन, (पीटीआई)। परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सियोल बैठक खत्म होने के कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने कहा कि भारत को इस समूह में पूर्ण सदस्यता दिलाने के लिए नए सिरे से विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक भारत एनएसजी का सदस्य बन सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के उच्च प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस साल के अंत तक भारत को एनएसजी में सदस्यता दिलाने का नया रास्ता निकल सकता है। इसके लिए कुछ काम करना होगा। लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि इस साल के अंत तक लक्ष्य हासिल हो जाएगा।

चालबाज चीन के अड़ंगे से NSG में भारत के लिए फिलहाल दरवाजे बंद

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका को एनएसजी में भारत की सदस्यता पर पूरा भरोसा है। ओबामा प्रशासन ने भारत सरकार के साथ मिलकर इस मुद्दे पर बहुत मेहनत की है। वह उम्मीद करते हैं कि भारत की भूमिका पर चर्चा होगी। इस मुद्दे पर इस सप्ताह के अंत तक चर्चा पूरी हो जाएगी। उसके बाद भारत को इस साल के अंत तक पूर्ण सदस्यता हासिल हो जाएगी।

एनएसजी पर सरकार की विफलता से देश को उठानी पड़ी है शर्मिंदगी: कांग्रेस

chat bot
आपका साथी