मुश्किल होती हिलेरी की डगर

ईमेल विवाद में घिरीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए चुनाव की डगर मुश्किल होती दिख रही है। ताजा चुनाव सर्वेक्षण के मुताबिक उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Mon, 07 Sep 2015 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2015 06:33 PM (IST)
मुश्किल होती हिलेरी की डगर

वाशिंगटन। ईमेल विवाद में घिरीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए चुनाव की डगर मुश्किल होती दिख रही है। ताजा चुनाव सर्वेक्षण के मुताबिक उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है।

चुनाव सर्वेक्षण में नामांकन वाले पहले दो राज्यों में राष्ट्रपति पद के लिए हिलेरी क्लिंटन को रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंद्वियों डोनाल्ड ट्रंप और जेब बुश से पराजित बताया गया है। इतना ही नहीं डेमोक्रेटिक पार्टी में दावेदारी की दौड़ में न्यू हैंपशायर में बर्नी सैंडर्स ने हिलेरी के मुकाबले नौ अंकों की बढ़त बना ली है और आयोवा में भी वह हिलेरी से आगे हैं। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उप राष्ट्रपति जो बिडेन के उतरने की अटकलों के बीच सर्वेक्षण में कहा गया है कि डेमोक्रेटों और आम मतदाताओं में वह हिलेरी से ज्यादा लोकप्रिय हैं। इसके अलावा बिडेन को रिपब्लिकन उम्मीदवारों से मुकाबले में हिलेरी से अधिक मजबूत बताया गया है।

एनबीसी न्यूज/मैरिस्ट के चुनाव सर्वेक्षण के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी में आयोवा में हिलेरी के 67 फीसद के मुकाबले बिडेन 74 फीसद लोकप्रियता के साथ आगे हैं। आम मतदाताओं में भी बिडेन की लोकप्रियता 42 फीसद है जबकि हिलेरी की 32 फीसद। न्यू हैंपशायर में डेमोक्रेटों में बिडेन को 76 फीसद और हिलेरी को 69 फीसद मिले। जबकि आम मतदाताओं में बिडेन को 46 और हिलेरी को 36 फीसद मिले। राष्ट्रपति के लिए चुनाव सर्वेक्षण में आयोवा में हिलेरी के 39 फीसद के मुकाबले बुश को 50 फीसद मिले। जबकि ट्रंप के 48 फीसद के मुकाबले हिलेरी को 43 फीसद मिले। न्यू हैंपशायर में बुश को 48 फीसद और हिलेरी को 43 फीसद मिले। जबकि हिलेरी को 46 फीसद और ट्रंप को 45 फीसद मिले।

निजी ईमेल के इस्तेमाल पर हिलेरी माफी नहीं मांगेंगी

हिलेरी के निजी सर्वर पर थे 150 गोपनीय ई-मेल

chat bot
आपका साथी